शिवपुरी। खबर जिले के पोहरी थाना क्षेत्र के ग्राम मारौरा अहीर से आ रही है। जहां आज अपने घर से कुएं से पानी भरने गई एक नवविवाहिता की कुएं में गिर गई। इस मामले की सूचना परिजनों ने तत्काल पुलिस थाना पोहरी में दी। जहां पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को कुएं से निकलवाया। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार आशा बाई पत्नि राजू कुशवाह उम्र 22 साल निवासी मारौरा अहीर अपने घर से पास ही स्थिति कुएं पर पानी भरने गई हुई थी। तभी महिला का पानी खींचते समय पैर फिसल गया। जिससे महिला कुएं में जा गिरी।
जब परिजन महिला को खोजते हुए कुएं पर पहुंचे तो महिला की लाश कुएं में तैरती मिली। इस मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहूुंची और मामले की जांच में जुट गई है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।