शिवपुरी। अभी अभी खबर आ रही है कि अग्रवाल समाज में हुए अध्यक्ष पद के चुनाव में चंद्र कुमार बंसल और चंदू एकता मेडिकल बाले विजयी घोषित हो गए हैं उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी हरिओम जैन को शिकस्त देकर अध्यक्ष पद पर अपना कब्जा जमाया है। हालांकि अभी निर्वाचन अधिकारी ने जीत की घोषणा नहीं की है।
जानकारी के अनुसार मध्य देशीय अग्रवाल समाज मैं आज अध्यक्ष उपाध्यक्ष कोषाध्यक्ष और सह मंत्री के लिए चुनाव हुए थे इस चुनाव में समाज के 1351 लोगों ने मतदान किया था यह मतदान शाम 4:00 बजे तक चला उसके बाद सभी अभ्यार्थियों का भविष्य मत पेटियों में कैद हो गया था।
उसके बाद इन मतों की गिनती प्रारंभ हुई जिसमें चंद्र कुमार बंसल ने अपने प्रतिद्वंदी हरिओम जैन को लगभग 450 वोटों से हरा दिया उसके बाद हरि ओम जय और उनके समर्थकों ने रिकाउंटिंग की अपील की। उसके बाद री काउंटिंग में भी चंदू बंसल ने जीत हासिल की।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।