शहर कांग्रेस अध्यक्ष टेड़िया ने घोषित की अपनी 40 सदस्यीय कार्यकारिणी

0
शिवपुरी। शहर कांग्रेस कमेटी उत्तर के अध्यक्ष शैलेन्द्र टेड़िया ने गुरुवार को 40 सदस्यीय कार्यकारिणी की घोषणा की है। घोषित कार्यकारिणी में मंडलम अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, सचिव, कोषाध्यक्ष, प्रचार मंत्री, वार्ड अध्यक्ष, सेक्टर प्रभारी आदि शामिल हैं। टेड़िया ने कार्यकारिणी की घोषणा सुख सागर होटल में आयोजित कार्यक्रम में की। जिला कांग्रेस अध्यक्ष बैजनाथसिंह यादव ने सभी पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। 

शहर कांग्रेस अध्यक्ष शैलेन्द्र टेड़िया ने बताया कि जिला कांग्रेस अध्यक्ष बैजनाथ सिंह यादव की अनुशंसा से उन्होंने अपनी 40 सदस्यीय टीम की घोषणा की है, ताकि संगठन का कार्य अच्छी तरह से संचालित हो सके। घोषित कार्यकारिणी में मंडलम अध्यक्ष पद पर श्यामसुंदर राठौर, मदन देशवारी और जयराम धाकड़, उपाध्यक्ष पद पर शंकर खटीक, वीरेन्द्र शिवहरे, आजाद पठान, अफसर खान, राजेन्द्र शिवहरे, महामंत्री पद पर निर्मला राठौर छोटे, खेमचंद मौर्य, मुकेश उदईया, साकिर खान, ओम जाटव, अब्दुल करीम कुर्‌रेशी, सचिव पद पर जसवंत कुशवाह, प्रचार मंत्री सुनील भोज और सुरेन्द्र शिवहरे का मनोनयन किया गया है। 

वार्ड अध्यक्षों में वार्ड क्रमांक 1 में अशोक त्यागी, 2 में विकास सेन, 4 में प्रमोद नामदेव, 5 में विवेक सिंह सिकरवार, 6 में तरूण सेन, 28 में विक्की पाठक, 29 में जीसान खान, 30 में सुनील खटीक, 31 में जगदीश शुक्ला, 32 में मुकेश राठौर, 33 में वसीत खान, 35 में पुरुषोत्तम जाटव, 36 में युसुफ खान, 37 में धनसिंह जाटव, 39 में घनश्याम मागर की नियुक्ति की गई है। सेक्टर प्रभारी के रूप में लक्ष्मण यादव, विशाल वर्मा, मोंटी सैन, मनीष सोलंकी, हरीश खटीक, विश्वविजय सिंह, हफीज खान, डॉ. अमर सिंह उदईया, विजय सिंह बाथम की नियुक्ति की गई है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!