भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की मीटिंग में राजमाता सिंधिया की फोटो ना होने से मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया नाराज हो गईं और मीटिंग छोड़कर चली गईं। उनकी नाराजगी को देख और बैठक से चले जाने के बाद प्रदेश संगठन मंत्री सुहास भगत ने फोन पर यशोधरा से माफी मांगी और कहा कि राजमाता का अपमान करना या उनका अनादर करना उनकी या संगठन की मंशा नहीं थी। संगठन मंत्री के मान मन्नौव्वल पर यशोधरा बाद में फिर बैठक में शामिल हुर्इं। यशोधरा के बैठक में शामिल होने के पहले राजमाता का फोटो भी पदाधिकारियों ने बुलवाया और सम्मानपूर्वक लगाया गया। क्या है पूरा घटनाक्रम, पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।