सुषमा पांण्डे बनी सम्पूर्ण समाज पार्टी की जिला अध्यक्ष, बधाई | Shivpuri

0
शिवपुरी। सुप्रीम कोर्ट के एससी-एसटी एक्ट में दिए गए एक निर्णय के खिलाफ भारत सरकार ने एक काला कानून बना दिया। देश भर में इस काले कानून के खिलाफ विरोध प्रर्दशन हो रहे हैं। इसी विरोध के चलते सम्पूर्ण समाज मे एकता के एक सूत्र में बांधने के लिए सम्पूर्ण समाज पार्टी का गठन किया गया हैं। 

इस काले कानून से लडऩे के लिए सम्पूर्ण समाज पार्टी जिला स्तर पर जिला स्तर पर अपनी कार्यकारिणी गठित कर रही हैं। इसी क्रम में सम्पूर्ण समाज पार्टी की महिला मंच की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमति सीमा सिंह ने शिवपुरी जिले में राष्ट्रीय ब्राहम्ण संघ की जिला अध्यक्ष श्रीमति सुषमा पाण्ड़े को सम्पूर्ण समाज की जिला अध्यक्ष बनाया हैं। 

अपने निर्वाचन पर श्रीमति सुषमा पाण्डे ने कहा कि हम इस काले कानून के विरोध के साथ आरक्षण पर लड़ाई लड़ेगें। आरक्षण जातिगत नही,आर्थिक आधार पर होना चाहिए,सरकारी पदोन्नती में आरक्षण पूर्णत:खत्म होना चाहिए। हम सभी देशवासी एक है। हमारे समाज को जातियो में बटवारा कर एक दूसरे का दुशमन बनाने वाली इस भाजपा सरकार को इस काले-कानून को हर हाल में वापस लेना होगा। आगे पूरी कार्यकारिणी घोषित कर इस काले कानून के विरोध की रणनीति बनाई जाऐगी। 

श्रीमति पाण्डे के सम्पूर्ण समाज पार्टी  महिला मंच की जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर  अंजली शर्मा,मीनू दूबे,साधना शर्मा,पदमनि ठाकुर,ज्याति त्रिवेदी,अर्चना दुबे,नीलू शिवहरे,रानी गोयल,विजयलक्ष्मी,आशु अग्रवाल,तनुजा गर्ग,शशि शर्मा,और कंचन व्यास ने बधाई दी हैं। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!