शहर में धूम-धाम से विराजमान हुए विघ्नहर्ता, मासूमों में दिखा उत्साह | Shivpuri

0
शिवपुरी। आज पूरे देश में गणेश चतुर्थी की धूम है। इसके चलते शिवपुरी में भी लोगों ने पूरे हर्षोल्लास से विघ्नहरता को अपने अपने घरों में विराजमान किया। इस दौरान विघ्नहरता मासूमों में विघ्रहरता को जल्द से जल्द अपने घर ले जाने के लिए उत्साह दिखाई दिया। गणेश चतुर्थी को लेकर मासूमों में अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा था। जिसमें नवयुवकों तथा बच्चों का उत्साह देखते ही बनता था कुछ शहर भर में गणपति बप्पा को विरोजमान करने के लिए पण्डाल लगाकर विद्युत उपकरणों से बड़े ही आर्कषण ढग़ से सजाया गया है। शहर में विभिन्न स्थानों पर गणपति बप्पा विभिन्न पण्डालों तथा घर-घर में विराजमान हुए।

गणेश चतुर्थी के अवसर पर शहर के हृदय स्थल माधव चौक चौराहा, टेकरी का राजा, आर्य समाज, पुरानी शिवपुरी, धर्मशाला, गांधी पार्क कमलागंज, झांसी तिराहा, लुधावली इत्यादि प्रमुख स्थानों पर गणपति बप्पा को विराजमान करने के लिए नागरिकों द्वारा पण्डाल सजाकर गणपति को विराजमान किया, इसके साथ ही शहर का ऐसी कोई गली मोहल्ला विराजमान किया, इसके साथ ही शहर का ऐसी कोई गली मोहल्ला शेष नहीं बचा जहां पर गणपति महाराज को विराजमान नहीं किया गया हो। 

इसके साथ ही शहर के प्रत्येक नागरिक द्वारा अपने घरों में गणपति बप्पा को विराजमान किया। आज सुबह से ही गणपति बप्पा को अपनी गल्ली मोहल्लों में विराजमान करने के लिए अफरा तफरी का माहौल देखा गया। हर किसी को गणपति बप्पा को ले जाने की जल्दी थी। नागरिकों द्वारा गणपति बप्पा को बैण्ड बाजों तथा ढोल ढमाकों के साथ विभिन्न वाहनों के माध्यम से ले जाया गया इस दौरान नागरिकों, नवयुवकों तथा बच्चों द्वारा गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से शहर को गंजायमान कर दिया, गणपति को ले जाते समय नवयुवकों द्वारा बाजों की धुन पर थिरकते हुए अबीर गुलाल उड़ाया गया साथ ही जम कर आतिशबाजी चलाई गणपति बप्पा को विराजमान करने के साथ ही पूजा अर्चना की गई। 
Tags

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!