जमींनी विवाद के चलते भाई और भतीजे ने छोटे भाई की छत से फैंक कर हत्या कर दी

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। खबर जिले के पिछोर थाना क्षेत्र के ग्राम छिरवाहा से आ रही है। जहां तीन दिन पहले सगे भाई और उसके बेटे ने अपने ही छोटे भाई को जमींनी विवाद के चलते छत से धक्का दे दिया। जिसके चलते छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल भाई को उसकी पत्नि उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है। जहां युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नि की शिकायत पर आरोपीयों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। 

जानकारी के अनुसार ग्राम छिरवाहा निवासी इमरत लोधी का जमीन को लेकर अपने भाई भगवत से विबाद चल रहा था। इसी विबाद के चलते आरोपी भगवत और इमरत का विवाद हो गया। यह विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी भगवत लोधी और उसके पुत्र संजीब लोधी ने इमरत को छत से धक्का दे दिया। 

घायल इमरत को उसकी पत्नि उपचार के लिए पिछोर उप स्वास्थ्य केन्द्र पर लेकर पहुंची। जहां उसकी गंभीर हालात को देखते हुए चिकित्सको ने जिला चिकित्सालय रैफर कर दिया। जिला चिकित्सालय में भी इमरत की हालात में सुधार नहीं आया तो चिकित्सको ने इमरत को ग्वालियर रैफर कर दिया। जहां बीते रोज इमरत की उपचार के दौरान मौत हो गई। इस मामले की शिकायत मृतक की पत्नि ने पिछोर थाने में की। जहां पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर आरोपीयों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!