SC/ST-ACT सवर्णों ने यशोधरा राजे को घेरा: काली पट्टी बांधकर किया विरोध, VIDEO

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। अभी अभी खबर आ रही है कि शिवपुरी दौरे पर आई क्षेत्रीय विधायक और कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया को एससीएसटी एक्ट विरोध का सामना करना पड़ा आज स्थानीय सर्किट हाउस में सवर्णों ने यशोधरा राजे सिंधिया को घेरकर नारेबाजी की हालांकि इस दौरान यशोधरा राजे सिंधिया कार्यकर्ताओं पर भारी पड़ी और सामूहिक तौर पर काली पट्टी निकालने की बात कहने लगी।

जैसा कि देश है पूरे भारत में एससीएसटी एक्ट को लेकर विरोध प्रदर्शन चल रहा है इसी के चलते शिवपुरी में कर्णी सेना और सवर्ण समाज विरोध कर रहा है इसी विरोध के चलते आज सबर समाज के लोगों ने स्थानीय सर्किट हाउस में पहुंच कर नारेबाजी करते हुए कहा कि हम है माई के लाल sc-st एक्ट मुर्दाबाद के नारे लगाए इस दौरान यशोधरा राजे सिंधिया ने सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों से कहा कि अब तो लोग शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रख रहे हैं मुझे आप की आवश्यकता नहीं है आप पीछे हट जाएं तभी सवर्णों ने एक ज्ञापन के माध्यम से यशोधरा राजे सिंधिया से एससीएसटी एक्ट के विरोध की बात विधानसभा में रखने की गई।

जब सवर्ण समाज के लोगों ने यशोधरा राजे सिंधिया से कहा कि आप भी काली पट्टी बांधकर इसका विरोध करें। तो यशोधरा राजे सिंधिया ने कहा कि यह पट्टी मत मानो वरना खून का संचार रुक जाएगा उसके बाद कहा कि वह अपने माथे पर काला टीका लगाए हुए हैं उसके बाद समस्त मीडिया कर्मियों के कैमरे बंद करा दिए।

विदित हो कि यशोधरा राजे सिंधिया शहर में एससीएसटी एक्ट के बाद पहली बार आई है विरोध के चलते उनके कई दौरे रद्द हो गए थे आज कोर्ट रोड का भूमि पूजन करने यशोधरा राजे सिंधिया शिवपुरी पहुंची है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!