तोड़ा पार्टी का नियम, मण्डल अध्यक्ष को नहीं दी कुर्सी, खुलकर आई सामने गुटबाजी की जंग

0
शिवपुरी। शिवपुरी विधानसभा कोलारस की एक ऐसी सीट हैं जहां कई नेता अपनी ओर से भाजपा के लिए दावेदारी दिखा रहे हैं। यहां पहले जंग अपने दुशमनो से नही अपनो से होगी। अभी चुनाव दूर हैं लेकिन नेताओ के होर्डिंग पोस्टर बैनर अभी से सज रहे हैंं। आज भाजपा को बलराम जंयती का कार्यक्रम था। इस कार्यक्रम में गुटवाजी के चलते या टिकिट की आगामी जंग को देखते हुए पार्टी के प्रोटोकॉल को तोड़ा गया, और इस कार्यक्रम में भाजपा कोलारस नगर मंण्डल को मंच पर आसीन नही होने दिया। बल्कि दर्शक दिर्घा में स्थान दिया गया। इस कारण यह चर्चा पार्टी के कार्यकर्ताओ में हो रही हैं। कहते हैं कि दूध का जला छांच भी फूक-फूक कर पीता हैं लेकिन भाजपा ने अभी कोलारस में मुंह की खाई हैं लेकिन पार्टी में अभी भी गुटवाजी चरम पर हैं।  

आज भाजपा ने कोलारस मेे बलराम जंयती के कार्यक्रम आयोजन किया था, आयोजन में भाजपा के जिला अध्यक्ष सुशील रघुवंशी के साथ वीरेन्द्र रघुवंशी रामू बिदंल जिला उपाध्यक्ष, सुरेन्द्र शर्मा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य,बलबीर सिंह चौहन पूर्व जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा, नरेन्द्र सिकरवार जिला महामंत्री किसान मोर्चा, देवेन्द्र जैन पूर्व विधायक शामिल होकर मंचासीन थे। जैसा कि विदित है कि भाजपा एक केडर वेस पार्टी है और अगर ऐसे कार्यक्रम होते है तो पार्टी के प्रोटोकॉल के हिसाब से अगर मचं पर सीएम स्तर तक नेता भी तो किसी भी मण्डल अध्यक्ष की कुर्सी मंच पर ही होती हैं। लेकिन यहां मण्डल अध्यक्ष की कुर्सी मंच से गायब थी। 

बताया जा रहा हैं कि टिकिट की जंग में भाजपा के कई नेता शामिल है,जिसमें भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील रघुवंशी, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य वीरेन्द्र रघुवंशी, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य सुरेन्द्र शर्मा, पूर्व विधायक देवेन्द्र जैन और स्वंय मण्डल अध्यक्ष विपिन खैमारिया टिकिट की दौड में हैं। इसी टिकिट की दौड में मण्डल अध्यक्ष के लिए पार्टी का प्रोटोकॉल तोडा गया। 

इनका कहना है 
ऐसा कुछ नही है मैं पहले मंच पर ही बैठा था लेकिन पार्टी के जिले के वरिष्ठ पदाअधिकारियो के आने के कारण मैने मंच छोड दिया था। 
विपिन खैमारिया, भाजपा मण्डल अध्यक्ष कोलारस 

मै तो स्वयं कार्यक्रम में लेट पहुंचा था, किसान मोर्चा का कार्यक्रम था, मंच पर कुर्सिया कम थी, मोर्चा के पदाधिकारी भी सामने बैठे थे, भाजपा में गुटबाजी का कोई सवाल ही नही हैं। 
सुशील रघुवंशी,जिला अध्यक्ष भाजपा शिवपुरी 
Tags

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!