बक्सपुर मिडिल स्कूल में वालेंटियर्स ने विद्यार्थियों से साझा किए अपने अनुभव

0
बदरवास। मध्यप्रदेश सरकार का स्कूली विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी महत्वपूर्ण कार्यक्रम "मिल बाँचें " बदरवास विकासखंड के शासकीय मिडिल स्कूल बक्सपुर में आयोजित किया गया जिसमें उपस्थित वालेंटियर्स ने विद्यार्थियों का प्रेरणादायी मार्गदर्शन करते हुए अपने अनुभव साझा कर महत्वपूर्ण टिप्स दिए। कार्यक्रम का शुभारंभ ज्ञानदेवी सरस्वती की पूजा अर्चना से हुआ। 

विद्यार्थियों को संवोधित करते हुए शिक्षाविद वालेंटियर मनीष बैरागी ने कहा कि बच्चों को संस्कारित होना चाहिए तथा हमेशा अपने लक्ष्य निर्धारित कर उसकी प्राप्ति में मेहनत से जुटे रहना चाहिए। दूसरे वालेंटियर पत्रकार विजय शर्मा ने बच्चों से आग्रह किया कि अपने से श्रेष्ठ तथा आगे बढ़ने वाले लोगों से प्रेरणा लेकर अपना पथ चुनकर सुखद भविष्य गढ़ना चाहिए। अंतिम बालेंटियर कपिल परिहार ने अपने संबोधन में कहा कि देश बदलने के लिए स्वयं को पहले बदलना होगा। हमें राष्ट्रहित में सदैव संलग्न रहना चाहिए। 

विद्यार्थियों को जितेंद्र शर्मा, हरिबल्लभ जैन और कृष्णमुरारी विश्वकर्मा ने भी मार्गदर्शी संबोधन दिया। कार्यक्रम का संचालन और आभार प्रदर्शन मिडिल स्कूल के प्रधानाध्यापक गोविन्द अवस्थी ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!