बैराड नगर पंचायत में अमेरिका से अच्छी सडके, चलने के अतिरिक्त फंसने और फिसलने की सुविधा

NEWS ROOM
0
माखन सिंह धाकड़, बैराड़। अभी सीएम शिवराज सिंह का एक बयान बडा ही सुर्खियो में आया था कि मप्र की सडके अमेरिका से ज्यादा अच्छी हैं। सांसद सिंधिया ने भी आज अपनेी प्रेस वार्ता में इस बयान पर चुटकी ली थी। लेकिन यह बात सही है कि मप्र के शिवुपरी जिले की बैराड़ नगर पंचायत में अमेरिका से अच्छी सडके हैं। अमेरिका की सडको पर लोग चलते हैं हमारी सडको पर फिसलने की सुविधा हैं और जो अमेरिका की सडको में नही हैं। 

बैराड नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 15 में आने वाला गोंदोली गांव की सडके अमेरिाक से ज्याद अच्छी हैं। इस समय आप इस सडक पर चल नही सकते हैं। केवल फिसल सकते हैं,अगर आपके दांत में दर्द हैं और उसे निकलवाना हैं तो आप डॉक्टर के पास नही जाए इस सडक पर चलिए बस आप फिसल जाऐंगें। भगवान ने चाहा तो एक-दो दांत टूट सकते हैं। 

इस समय मानसून का मौसम हैं उक्त सडक अब दलदल में तबदील हो चुकी हैं। 1200 की आबादी वाला यह गांंव इस गांव से निकलने को तरसता हैं। या यू कह लो की गांव में ही ग्रामीण कैद होकर रह गए हैं। इस समय मौसमी बिमारी के साथ-साथ जान-लेवा डेंगू का आंतक हैं, बीमार ग्रामीण बडी मुशिकल से अपना टास्क पूरा कर इस सडक को पार कर बैराड़ आते हैं। 

कुछ साल पहले नगर परिषद के गठन होने के समय से जुड़ा  गांव

उल्लेखनीय है कि गोंदोली गांव पहले पचीपुरा पंचायत में आता था लेकिन अब बैराड़ नगर परिषद में जुड चुका है बैराड़ से गोंदोली गांव के जाने वाले रास्ते के लिए जो मुरम डाली थी बह मानसून में बह गई। इस रास्ते से अब आमजन नही जा पा रहे थे तो नदी को पार करके इस गांव से बहार आना पड़ता हैं। ग्रामीणो ने बताया कि इस गांव में बिजली की भी एक मुख्य समस्या हैं। गांव में अभी खंभे है पर खंभो पर तार नही हैं। तार चोरी हो चुके है लेनिक जब से बिजली के खंभो पर तार नही लगाए गए हैं, जिससे लाईट की समस्या बनी हुई हैं। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!