सुल्तानगढ़ हादसा: यशोधरा राजे को नहीं पता रेस्क्यू में क्या हो रहा है | shivpuri

Updesh Awasthee
0

सेंट्रल डेस्क। सुल्तानगढ़ वाटर फॉल में आई बाढ़ में करीब 17 पर्यटकों के बह जाने की खबर है। 40 पर्यटक फंसे हुए थे। इनमें से 6 या 7 पर्यटकों को हेलीकॉप्टर की मदद से निकाल लिया गया है। यह जानकारी देश भर की मीडिया और प्रदेश भर के नेताओं को है पंरतु शिवपुरी विधायक यशोधरा राजे को इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने ट्वीटर पर लिखा है: 
सुल्तानगढ़ वाटर फॉल में फसें सभी सैलानियों के सुरक्षित बाहर निकलने की ईश्वर से प्रार्थना करती हुँ।। प्रशासन पूरी मुस्तेदी से बचाव व राहत कार्य में युद्धस्तर पर लगा है। कइयों को बचाया जा चुका है। 8:22 AM - 15 Aug 2018 
इससे पहले सीएम शिवराज सिंह ने स्पष्ट किया है कि 7 पर्यटकों को बचाया जा चुका है। घटना करीब 4 बजे की है, रेस्क्यू 5 बजे शुरू हो गया था। विधायक का बयान 8:22 पर आया है। जबकि केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ग्वालियर से घटना स्थल पर पहुंच चुके हैं। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!