बारिश से बचने के लिए स्कूल में पहुंची छात्रा, बुरी नियत का शिकार | Shivpuri

शिवपुरी। खबर जिले के भौंती थाना क्षेत्र से आ रही है। जहां बीते रोज एक 14 वर्षीय किशोरी बरसते पानी में छेड़छाड़ का शिकार बन गई। इस मामले की शिकायत पीडि़ता ने अपने परिजनों से की। परिजन तत्काल किशोरी को लेकर भौंती थाने पहुंचे। जहां पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। 

जानकारी के अनुसार भौंती थाना क्षेत्र के ग्राम मनपुरा में निवासरत एक 14 वर्षीय किशोरी कोंचिंग से लौट रही थी। तभी तेज बारिश होने लगी। किशोरी बारिश से बचने के लिए पास ही स्थिति मिडि़ल स्कूल में जाकर खड़ी हो गई। अकेली किशोरी को स्कूल में खड़ा देखकर वहां खड़े आरोपी मनीष उर्फ सुल्ली पुत्र शंकर परिहार निवासी मनपुरा की नियत बिगड़ गई और आरोपी ने किशोरी का हाथ पकडक़र उसके साथ अश£ील हरकत करने लगा। किशोरी चिल्लाई तो आरोपी किशोरी को छोडक़र भाग गया। 

इस मामले की शिकायत किशोरी ने अपने परिजनों से की। परिजन तत्काल किशोरी को लेकर भौंती थाने पहुंचे। जहां पुलिस ने किशोरी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धारा 354,भादवि एवं 7/8 पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज  कर विवेचना में ले लिया है।