मुझे चुनाव के लिए अशोकनगर से मुक्त किया गया है: वीरेंद्र रघुवंशी | SHIVPURI NEWS

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। शिवपुरी। अशोकनगर प्रभारी के पद से हटाए जाने पर भाजपा नेता वीरेंद्र रघुवंशी ने कहा कि मुझे किसी शिकायत या विवाद के कारण हटाया नहीं गया है बल्कि चुनाव की तैयारियों के लिए अशोकनगर के दायित्व से मुक्त किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वो कभी कमलनाथ से नही मिले। उनके बारे में जो भी अफवाहें उड़ाई जा रहीं हैं, वो उन्हे नुक्सान पहुंचाने की साजिश है। रघुवंशी ने बताया कि उन्होंने खुद 2 माह पहले मुक्त होने के लिए आग्रह किया था।

अब तक खबर आ रही थी कि भाजपा ने रघुवंशी से अशोकनगर का प्रभार छीन लिया है। बता दें कि उपचुनाव में उन्होंने किसी भी प्रकार का आश्वासन मिलने से पहले ही जनसंपर्क शुरू कर दिया था। बाद में भाजपा ने देवेन्द्र जैन को टिकट दिया। कहा जाता है कि कोलारस में भितरघात के कारण भाजपा हार गई। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!