SCST एक्ट का विरोध: भाजपा नेता विपिन खेमारिया के पोस्टर पर पोती कालिख

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। देश में सुप्रीम कोर्ट के आदेश को शून्य करते हुए पुन: भाजपा की सरकार ने सांसद से एक नया बिल पेश करते हुए एसीएसटी एक्ट का निर्माण कर लिया। इससे प्रभावित समाजो ने लोगो ने नेताओ का विरोध करना शुरू कर दिया हैं। आज कोलारस से फिर विडिय़ो वायरल हुआ है इसमे कुछ लोग कोलारस के भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष विपिन खैमारिया केे पोस्टर को निशाना बनाया हैं। 

जैसा कि विदित हैं कि बीते रोज कोलारस विधानसभा के अंतर्गत आने वाले ग्राम चकराम पुर में सवर्ण और पिछडे समाज के लोगो ने एससीएसटी एक्ट का विरोध करते हुए पूर्व विधायक देवेन्द्र जैन और उनके अनुज पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष गोटू के एक होर्डिग जो रक्षा बंधन की बधाईयों को लेकर लगाया हुआ था, उसको निशाना बनाते हुए उस पर कालिख पोत कर जूतो की माला टांग दी थी। 

कल अशोकनगर में भी क्षेत्रीय सांसद और कांग्रेस के चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य को एससीएसटी एक्ट पर स्पस्ट रूख रखने को लेकर काले झण्डें दिखाए। अब यह विरोध बड़ता जा रहा हैं,जहां नेताओ के पोस्टर दिख रहे हैं। वहां आम जन उन पर आक्रमण कर रहा हैं। 

इसी क्रम में आज कोलारस नगर मण्डल के अध्यक्ष विपिन खैमारिया के एक पोस्टर पर कालिख पोत दी। अब यह विरोध सोशल से सडको पर आ गया हैं। अब वह दिन दूर नही कि नेता अब हैलमेट पहनकर सडक पर निकलेंगें।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!