राजीनामे के लिए न्यायालय में आए आरोपी पक्ष ने फरियादी पर बनाया दवाब

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। करैरा के न्यायालय परिसर में कल दोपहर जमीनी विवाद संबंधी प्रकरण में तारीख पर आए आरोपी और फरियादी पक्ष के बीच कोर्ट रूम में जमकर विवाद हुआ जहां न्यायाधीश के हस्तक्षेप के बाद हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने जो बात कर रहे दोनों आरोपियों को वहां से हटाया आरोपी पक्ष फरियादी पर मामले में राजीनामा करने को लेकर दवाब बना रहा था। न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस ने आरोपी पक्ष के दो सदस्यों पर फरियादी की रिपोर्ट पर से भादवि की धारा 195 341 506 34 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।

प्रदीप पंचम पुत्र बारेलाल यादव मेवाती माता का मोहल्ला दिनारा का पुराना कोई जमीन संबंधी विवाद आरोपी राकेश परिहार और सुनील परिहार से चल रहा था कल दोनों पक्ष न्यायालय में पेशी के लिए उपस्थित हुए थे जहां कोर्ट रूम में न्यायाधीश के समक्ष सुनवाई चल रही थी 

उसी दौरान आरोपी पक्ष के राकेश परिहार और सुनील परिहार ने न्यायाधीश के समक्ष ही फरियादी को धमकाना शुरू कर दिया इसके बाद न्यायधीश ने पुलिस को बुला कर दोनों को वहां से हटवाया और दोनों आरोपियों पर मामला दर्ज करने का निर्देश दिया यहां पुलिस में उक्त मामले में प्रकरण पंजीबद्ध कर दिया
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!