मॉ के साथ जा रही लड़की का अपहरण, जंगल में बलात्कार की कोशिश | kolaras news

0
शिवपुरी। कोलारस थाना क्षेत्र के सनवरा और बैड़ारी के बीच आम रास्ते से विगत दिनों बाईक सवार युवकों ने मां के साथ जा रही एक नाबालिग बालिका का अपहरण कर लिया और उसे जंगल में ले गए जहां अपहरणकर्ताओं ने बालिका के साथ बलात्कार करने का प्रयास किया। वहीं बचाव में आई उसकी मॉ को अपहरणकर्ताओ ने जूतों से पिटाई लगा दी। 

हांलाकि बालिका और उसकी मां के शोर मचाने के वहां बकरियां चरा रहें चरवाहे आ गए जिन्हें देखकर आरोपी भाग खडे हुए। घटना के बाद मॉ और बेटी इतनी सहम गई कि वह बिना पुलिस में शिकायत किए अपने गांव चली गई। लेकिन परिवार में हौसला देने के बाद कल दोनो मां बेटी कोलारस थाने पहुंची। 

जानकारी के अनुसार ग्राम बैड़ारी निवासी मां-बेटी 4 अगस्त को कोलारस आई थी। जहां बालिका ने अपने स्कूल से अपनी टीसी ली और शाम को दोनो मॉ बेटी पैदल-पैदल अपने गांव बैड़ारी के लिए रवाना हो गई। जैसे ही सरवारा गांव के आगे सुनसान जंगली क्षेत्र में पहुंची जहां बाईक से आ रहे तीन आरोपी पुरूषोत्तम जाटव, नरेश जाटव,और देवीलाल ने उन्हें रोक लिया। 

इसके बाद तीनों आरोपियों ने बालिका को पकड़ लिया और उठाकर जंगल में ले गए। इस दौरान बालिका की मॉ ने सघंर्ष किया और आरोपियों का पीछा करते हुए वहां पहुंची तो एक आरोपी देवीलाल ने उसे रास्ते में पकड लिया। और उसकी जूतो से मारपीट कर दी। और उसे धमकी दी की हमारा पीछा किया तो दोनों को जान से मार देंगें। 

इसके बाद आरोपी नरेश जाटव ने बालिका का मुंह दबा लिया। और देवीलाल ने उसके पैर पकड़ लिए वहीं आरोपी पुरूषोत्तम ने बालिका को निर्वस्त्र कर दिया और उसके साथ बलात्कार का प्रयास किया,लेकिन उसी समय वहां बकरियां चरा रहे कुछ चरवाहों ने चीख पुकार की आवाज सुनी तो वह मौके पर आ गए जहां आरोपी चरवाहों को देखकर बालिका को छोडक़र भाग खडे हुए। पुलिस ने इस मामले में तीनो आरोपियों पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!