सुल्तान गढ़ हादसा: CM ने कहा 6 लापता, लेकिन 8 लापताओ के नाम आए

0
शिवपुरी। कल सुल्तानगढ वाटर फॉल पर हुए हादसे में सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि इस हादसे में 6 लोगो के लापता हुए हैं, लेकिन शिवपुरी समाचार डॉट कॉम की टीम इस घटना स्थल पर पहुंची तो 8 लोगो के लापता होने की पुष्टि हुई हैं। इनमें से कुछ लापता लोगो के परिजन देर रात तक सुल्तान गढ फॉल पर थे। जैसे-जैसे सूरज ढल रहा था, वैसे-वैसे उनके परिजनो की कोई खोज खबर न मिलने से उनकी आस टूटती जा रही थी। हमारे सवादंदाता ने बताया कि लापता हुए सभी लोग ग्वालियर जिले के थे। कल छुटटी होने के कारण वह इस फॉल पर आए थे। लेकिन तेज बहाव में बह गए। 

विशाल उर्फ छोटू पुत्र प्रदीप सिंह चौहान उम्र 17 साल निवासी चार शहर का नाका ग्वालियर, लोकेन्द्र सिंह पुत्र भगवान सिंह कुशवाह वार्ड नंबर 65 सिकदंर कम्पू, अभिषेक पुत्र रामसेवक उर्फ गब्बर सिंह वार्ड नंबर 65 सिकदंर कम्पू, सूरज सिंह चंदन नगर अभी लापता हैं। 

फैज अली पुत्र मसीद अली घोसीपुरा रेलवे स्टेशन अहमद नगर ग्वालियर, सोनू राजफर्मा ग्वालियर की मेडिकल की दुकानर पर नोकरी रकते थे। ऋषिकांत पुत्र श्याम लाल कुशवाह शिंदे की छावनी, रवि कुशवाह उम्र 19 साल भी अभी लापता हैं। इनमे सबसे खास बात यह है कि इनकी उम्र 20 साल से 22 साल तक ही और अधिकांश इसमें स्टूडेंट हैं। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!