सेंट्रल बैंक में मनाया स्वतंत्रता दिवस समारोह, सबसे पुराने खाताधारक से कराया ध्वजारोहण

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शिवपुरी शाखा द्वारा 72 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के दौरान शाखा प्रबंधक द्वारा सबसे उम्रदराज बैंक खाता धारक विवेकानंद पुरम कॉलोनी निवासी लक्ष्मीनारायण श्रीवास्तव को आमंत्रित कर उनसे ध्वजारोहण कराया गया। सेवानिवृत्त पटवारी लक्ष्मीनारायण श्रीवास्तव ने जुलाई 2018 में सौ वर्ष की आयु पूर्ण की है और वह सेंट्रल बैंक शाखा शिवपुरी के काफी पुराने खाताधारक हैं। 

शाखा प्रंधक गौरव बंसल ने बताया कि बैंक प्रबंधन के निर्णय अनुसार स्वतंत्रता दिवस का ध्वजारोहण सबसे पुराने खाताधारक से कराया गया। इस मौके पर श्री श्रीवास्तव को शॉल श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। 

इस मौके पर शतायु श्री श्रीवास्तव के साथ उनके परिजनों में अनुज दयाकृष्ण श्रीवास्तव, भतीजे जमना प्रसाद, डॉ. दिनेश कुमार, रामसेवक, चंद्रप्रकाश, महेन्द्र कुमार, सत्यनारायण, पुत्र रविन्द्र कुमार, नाती अमरकांत, विकास, आकाश, सुलभ, दिव्यांश, आर्यन, सजल, हर्ष एवं अर्जित श्रीवास्तव उपस्थित रहे। बैंक प्रबंधन द्वारा लक्ष्मीनारायण श्रीवास्तव को शतायु होने पर भावी जीवन की शुभकामनाएं दीं।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!