मुख्यमंत्री कप: कराते, कुश्ती, व्हॉलीबॉल, कबड्डी, फुटबॉल खेल के खिलाडिय़ों ने दिखाया दम

शिवपुरी। खेल और युवा कल्याण विभाग के तत्वाधान में कलेक्टर शिल्पा गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक  राजेश हिंगणकर के कुशल मार्गदर्शन में विकास खण्ड स्तरीय मुख्यमंत्री कप प्रतियोगिता संचालित की जा रही है। ‘‘मुख्यमंत्री कप’’ खेलकूद प्रतियोगिता का आज विकास खण्ड शिवपुरी में आयोजन किया गया, जिसमें कबड्डी, व्हॉलीबाल, फुटबॉल का आयोजन पोलोग्राउण्ड शिवपुरी में तथा कराते एवं कुश्ती खेलों का आयोजन माधवराव सिंधिया खेल परिसर शिवपुरी में आयोजित की गई।

मुख्यमंत्री कप खेल प्रतियोगिता प्रारंभ के पूर्व हॉकी के मशहूर खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को पुष्प अर्पित कर मुख्यमंत्री कप प्रतियोगिता प्रारंभ की। विकास खण्ड शिवपुरी में आयोजित मुख्यमंत्री कप में सैकड़ों बालक/बालिका खिलाडिय़ों ने भाग लिया, मैदान गीला होने से आज एथलेटिक्स खेल की प्रतियोगिता आयोजित नहीं की जा सकी, उक्त प्रतियोगिता दिनांक 02.09.2018 को रविवार प्रात: 10.00 बजे से एथलेटिक्स खेल प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी। एथलेटिक्स खेल के बालक/बालिका खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग ले सकते है। 

विजेता खिलाड़ी इस प्रकार रहे:- 
कुश्ती बालक वर्ग:- कन्हैया कुशवाह 42 कि0ग्रा0 , सौरभ शर्मा 46 कि0ग्रा0,राज गुर्जर 50 कि0ग्रा0,अभिषेक मिश्रा 54 कि0ग्रा0, अंकित धाकड 58 कि0ग्रा्र0, नीतेश धाकड 63कि0ग्रा0, बलजीत गुर्जर 66कि0ग्रा0, विशाल रधुवंशी 76 कि0ग्रा0 बालिका वर्ग में कु. रीना रावत 38कि0ग्रा0, कु0 सुषमा रावत 40 कि0ग्रा0 में विजेता रही।
 
बालक वर्ग कराते करन रजक -40 कि0ग्रा0, 40-45 कि0ग्रा0 मे अमान खान 50-55 कि0ग्रा0, शोऐल खान $55 कि0ग्रा0 ईशान सिंह प्रथम, तथा व्यक्तिगत काता में अरकम खान प्रथम रहे। बालिका वर्ग में -35कि0ग्रा0 कु0 इतिशा पटेल ,35-40 कि0ग्रा0 में कु0 शीतल श्रीवास्तव और 40कि0ग्रा0 में कु0 रिशिका गोयल प्रथम रहीं तथा व्यक्तिगत काता में कु0 सफक खांन प्रथम रहीं। 

वहीं टीम खेल में कबड्डी खेल में बालक वर्ग में- केन्द्रीय विद्यालय विरूद्ध सिंह निवास हाई स्कूल के बीच खेला गया जिसमें केन्द्रीय विद्यालय के खिलाडिय़ों ने 10-08 से सिंह निवास को पराजित किया। वहीं बालिका वर्ग में- हेप्पी डेज स्कूल विरूव्द्ध सिंह निवास के बीच खेला गया, जिसमें 12-7 से सिंह निवास विजेता रही। व्हॉलीबॉल बालक वर्ग में 18वीं वटालियन विरूद्ध केन्द्रीय विद्यालय के बीच मैच खेला गया। 

जिसमें केन्द्रीय विद्यालय ने 21-07 से 18वीं वटालियन को पराजित किया। वहीं बालिका वर्ग में शिवपुरी ने सिंह निवास को 21-10 से पराजित किया। फुटबॉल में सुपर इंडियन बापू अकादमी, हैप्पीडेज स्कूल, यंश बाईज, थ्री स्टार एवं हिन्द स्टार के बालक एवं बालिका खिलाडिय़ों का चयन किया गया। 

वहीं आज राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में फिजिकल कॉलेज के खेल मैदान पर जिला खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा संचालित हॉकी फीडर सेंटर की प्रशिक्षका श्रीमती गीता लखेरा के मार्गदर्शन में हॉकी फीडर सेंटर के बालक/बालिका खिलाड़ी एवं सोनिया हॉकी क्लब के बालक/बालिका खिलाडिय़ों के बीच सदभावना मैत्री मैच का आयोजन कर दादा ध्यानचंद्र जी को पुष्प अर्पित किये। 

इस अवसर पर खेल के निर्णायक श्री यादवेन्द्र चौधरी, ब्रजमोहन सिंह जाट, अशोक शाक्य, विवेक वर्धन शर्मा, वसंत शर्मा, शरद निगम, केन्द्रीय विद्यालय से शाक्य सर, कराते संघे से समीर खान, अंकित मुडैया, सुश्री अख्तर नाजमी, शिशुपाल सिंह रघुवंशी, अनूप शर्मा, मकसूद खान, रज्जाक खान, घनश्याम सेन, रविन्द्र कोडे, हैप्पी डेज स्कूल से मनोज मिथई, भरत जाटव, तथा खेल विभाग से संभागीय खेल और युवा कल्याण अधिकारी  एम.के. धौलपुरी जी उपस्थित रहे। 

संभागीय खेल और युवा कल्याण अधिकारी एम.के. धौलपुरी ने जानकारी में बताया की विकास खण्ड स्तर से चयनित खिलाड़ी ही जिला स्तरीय आयोजन में शामिल हो सकेंगे तथा जिन्होंने अपना सही आवेदन पत्र के साथ सहपत्र लगाये है। इस अवसर पर विभागीय कर्मचारी, श्री रामपाल महते, श्री सुजीत करोसिया, श्री सेवाराम गोयल, अश्लोकसिंह तोमर एवं माईक संचालन ग्रामीण युवा समन्वयक श्री कमलसिंह बाथम उर्फ शेरा द्वारा किया गया। कोलारस एवं बदरवास में विकास खण्ड मुख्यमंत्री कप का आयोजन दिनांक  30.08.2018 को प्रात: 10.00 बजे से किया जावेगा।