शिवपुरी। बीते कुछ दिनों से प्रभारी CMO के भरोसे चल रही नगर पालिका परिषद शिवपुरी को आज नए सीएमओ मिले है। उक्त सीएमओं सीपी राय होंगे। यह अभी नगर पालिका परिषद आमला जिला बैतूल में सीएमओ के पद पर पदस्थ थे। जिनका आज स्थानांतरंण बैतूल से शिवपुरी किया गया है। आज अपर आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकाश विभाग मध्यप्रदेश के आयुक्त स्वतंत्र कुमार सिंह के आदेश पर उक्त पद स्थापना की गई है। यहां बता दे कि शिवपुरी नगर पालिका की हालात इन दिनों बद से बदत्तर है।
शिवपुरी नगर पालिका भ्रष्टाचार का गढ बनी हुई है। इस गढ़ में आए दिन भ्रष्टाचार को लेकर दंगल होता रहता है। अभी तक यहां सीएमओं रणवीर सिंह पदस्थ थे। परंतु उनके स्थानांतरण के बाद नगर पालिका की कमान स्वास्थ्य शाखा के प्रभारी गोविद भार्गव संभाल रहे थे।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।