
शिवपरी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस टिकट मांगने वालों में शामिल हैं। शहर कांग्रेस अध्यक्ष सिद्वार्थ लढ़ा, पूर्व अध्यक्ष राकेश गुप्ता और राकेश जैन, अजय गुप्ता, संजय सांखला, पूर्व विधायक गणेश गौतम, प्रो एपीएस चौहान, जिला कांग्रेस प्रवक्ता हरवीर सिंह रघुवंशी, पवन जैन, अशोक ठाकुर आदि शामिल है। इनमें से गणेश गौतम ने शिवपुरी के अलावा पोहरी और हरवीर सिंह ने शिवपुरी के अलावा कोलारस से भी टिकट की मांग की है। टिकट मांगने वालों में जीवाजी विश्वविद्यालय के प्रो.एपीएस चौहान के अतिरिक्त सभी सिंधिया समर्थक है।
पोहरी विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक हरिबल्लभ शुक्ला, उनके पुत्र आलोक शुक्ला, किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुरेश राठखेड़ा, पूर्व मंडी अध्यक्ष एनपी शर्मा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष विनोद धाकड एडवोकेट अवतार सिंह गुर्जर, जनपद अध्यक्ष प्रद्युम्म वर्मा, जनपद उपाध्यक्ष अरविंद धाकड़, ओमप्रकाश पिपलौदा, माताचरण शर्मा, राजेन्द्र पिपलौदा, विजय शर्मा, अरविन्द वर्मा,जनपद पंचायत शिवपुरी के अध्यक्ष पारम रावत, आदि शामिल है।
कोलारस विधानसभा क्षेत्र से टिकट के लिए आवेदन करने वालों में विधायक महेन्द्र यादव, उनकी बहन जनपद पंचायत बरदवास की अध्यक्ष मिथलेश यादव, जिला कांग्रेस अध्यक्ष बैजनाथ सिंह यादव, जिला पंचायत बदरवास के उपाध्यक्ष रामवीर सिंह यादव, नगर पंचायत कोलारस के अध्यक्ष रविन्द्र शिवहरे, भरत सिंह चौहान, सीताराम रावत, नगर पंचायत बदरवास भूपेन्द्र यादव भोले और हरवीर सिंह रघुवंशी आदि ने टिकिट की मांग की है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष बैजनाथ सिंह यादव की धर्मपत्नि और जिला पंचायत अध्यक्ष कमला यादव ने भी टिकट की मांग की है।
करैरा विधानसभा से वर्तमान विधायक शकुतंला खटीक के अलावा जिला कांगे्रस महामंत्री केएल राय,मानसिंह फौजी,योगेश करारे, दिनेश परिहार,जसवंत जाटव, मनीष राय, ने टिकिट के लिए आवेदन किया है। पिछारे विधानसभा से वर्तमान विधायक केपी सिंह,रमेश शर्मा और एक लोधी नेता ने टिकिट की मांग की है।
Social Plugin