भोपाल। मुख्य सचिव बसंत प्रताप सिंह को मध्यप्रदेश के 6 जिलों में अनाज खरीदी घोटाले की सूचना मिली है। उन्होंने सभी जिलों के कलेक्टर्स को निर्देशित किया है कि वो छापामार कार्रवाई कर पता लगाएं कि क्या ये सूचनाएं सहीं हैं। इन 6 जिलों में शिवपुरी जिले का नाम भी शामिल है। बताया गया है कि दमोह और शाजापुर में इस तरह का घोटाला पकड़ा जा चुका है। अब मंदसौर, उज्जैन, रतलाम, सीहोर, शिवपुरी और आगर में छानबीन की जानी है। सूत्रों का दावा है कि यदि कलेक्टर्स की कार्रवाई संतोषजनक नहीं हुई तो इस घोटाले की डीटेल्स जल्द ही सार्वजनिक की जाएंगी।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।