शिवपुरी। संभाग आयुक्त संभाग आयुक्त बीएम शर्मा ने पिछोर सहित ग्रामीण अंचल का दौरा किया। सीएम के कार्यक्रम को लेकर आए कमिश्नर ने मध्याह्न भोजन में तमाम खामियों के चलते बीआरसी को निलंबित करने के आदेश दिए। व्यापक पैमाने पर गड़बडिय़ां सामने आने पर कलेक्टर शिल्पा गुप्ता ने बीआरसी बीके ओझा को निलंबित कर दिया है। इसके अलावा अनियमितताओं के चलते जिला पंचायत सीईओ राजेश जैन ने बीएसी सुरेश शर्मा एवं सीएसी अभिषेक गुप्ता सहित चार स्कूलों के प्रभारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं।
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए अधिकारी पिछोर दौरे पर हैं। स्कूलों में पैनी नजर रखी जा रही है। इसी के तहत स्कूलों में खामियां आते ही कार्रवाई की जा रही है। यदि समय रहते प्रशासन और शिक्षा विभाग ने क्षेत्र में ध्यान दिया होता तो आज स्कूलों में यह मनमानी सामने नहीं आती।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।