कांग्रेस के दिग्गज विधायक कक्काजू के गढ़ में पहुँचेंगे CM, नरौत्तम मिश्रा ने किया निरीक्षण

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। सीएम शिवराज सिंह चौहान की पूरे प्रदेश में जन आशीर्वाद यात्रा प्रारंभ हो गई है। इस यात्रा की शुरूआत सीएम शिवराज सिंह चौहान ने उज्जैन में महाकाल के दर्शन कर प्रारंभ की। इसी बीच पिछोर वासियों के लिए उर नदी परियोजना का शुभारंभ करने सीएम शिवराज सिंह चौाहन आ रहे है। इसी के चलते आज जलसंसाधन, जनसंपर्क एवं संसदीय कार्य विभाग मंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्र ने 30 जुलाई को पिछोर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रस्तावित दौरा कार्यक्रम के संबंध में आयोजित होने वाली आमसभा हेतु छत्रसाल स्टेडियम पहुंचकर स्थल का निरीक्षण किया और संबंधितों को आवश्यक तैयारियों एवं व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए। 
विदित हो कि पिछोर में बनने वाले उर नदी परियोजना का शिलान्यास 30 जुलाई 2018 को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे। इस परियोजना की लागत 2600 करोड़ है। यह परियोजना एक वर्ष के अंदर पूर्ण होकर किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाएगी। जिससे पिछोर क्षेत्र का कायाकल्प हो जाएगा। आज से तीन माह पूर्व क्षेत्रीय विधायक केपी सिंह कक्काजू उक्त योजना का श्रेय लेते हुए पत्रकार वार्ता कर चुके है। इस पत्रकार वार्ता के बाद इस योजना का शिलान्यास सीएम शिवराज सिंह चौहान करने आ रहे है। 



इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील कुमार रघुवंशी, पूर्व राज्यमंत्री भैया साहब लोधी, मछुआ कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष राजू बाथम, एसडीएम वी.पी. पाण्डे, पूर्व विधायक नरेन्द्र बिरथरे, वीरेन्द्र रघुवंशी, प्रदेश कार्यकारणी के सदस्य सुरेन्द्र शर्मा, धैर्यवर्धन शर्मा, अजीत जैन (छोटा), श्रीमती नवप्रभा पटेरिया, विकास पाठक, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष सोनू बिरथरे, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मुकेश चौहान, जनपद अध्यक्ष पिछोर लोकपाल लोधी आदि उपस्थित थे। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!