पकडऩे गए थे अवैध शराब, चोरी की बाईक भी पकड़ी गई

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। नवागत पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह हिंगणकर ने अपनी आमद दर्ज कराते ही अपराधियों में खलबली मच गई है। आज पुलिस ने को मुखबिर से अबैध शराब की सूचना मिली थी। जिस पर पुलिस पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जाकर दो आरोपीयों को दबौचा है। जब पुलिस ने उक्त युवकों के पास केनों की तलाशी ली तो उसमें अवैध शराब मिली। पुलिस आरोपीयों को लेेकर थाने पहुंची और बाईक के कागजाद मांगे तो पता चला कि उक्त बाईक भी चोरी की है। इस मामले में पुलिस ने आरोपीयों के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। 

जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक राजेश हिंगणकर को मुखविर से सूचना मिली कि दो आरोपी अबैध शराब को बेचने की फिराक में है। जिसपर पुलिस अधीक्षक के पोईंट पर थाना प्रभारी सीहोर हुकुम सिंह मीणा मुखबिर के बताये गये स्थान पर पहुँची। जहां पुलिस ने दो आरोपी गोविंद पुत्र राजू कंजर निवासी भितरवार एवं राकेश पुत्र अजब सिंह निवासी सीहोर की कैनों की तलाशी ली तो कैनों में कच्ची अवैध शराब भरी हुई थी। 

जब पुलिस ने बिना नम्बर की डीलक्स बाईक के कागज मांगे तो वह कागज पुलिस को उपलब्ध नही करा पाये जिस पर चेचिस नम्बर के माध्यम से पुलिस ने जानकारी निकाली तो गाड़ी क्रमांक एमपी 33 एमएफ 4146 का रजिस्टे्रेशन नंबर निकला जो कि किसी मोहर सिंह पुत्र अमरलाल निवासी ग्राम तन्डीकला थाना काली पीठ जिला राजगढ़ के नाम से है। पुलिस ने थाना कालीपीठ से तस्दीक की बाद जानकारी ली तो यह वाहन पूर्व चोरी हुआ है पुलिस द्वारा तत्काल थाना प्रभारी काली पीठ जिला राजगढ़ को सूचित किया । 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!