साले की सगाई में से लौट रहे साडू भाईयों को ट्रक ने उड़ाया, दोनों की मौत

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। जिले के शिवपुरी के बीच मोहना के पास फोरलेन पर सडक़ हादसे में दो साडू भाईयों की मौत हो गई है। दुर्घटना में एक साथ दो सगी बहनों का सुहाग उजड़ गया है। दोनों मृतक पिछोर और बदरवास के रहने वाले हैं। मौत की सूचना पर दोनों ही जगह शोक की लहर दौड़ गई है। दुर्घटना में दो-तीन अन्य घायल हैं जिनका ग्वालियर में इलाज चल रहा है। 

जानकारी के अनुसार मोहना के पास सोमवार की सुबह करीब 4 बजे सामने से आए ट्रक क्रमांक एमपी07एचबी3175 ने कार में टक्कर मार दी। दुर्घटना में बृजेश शर्मा पुत्र शिवनारायण शर्मा उम्र 45 साल निवासी बीजासेन रोड पिछोर की ग्वालियर अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। जबकि आनंद चतुर्वेदी पुत्र प्रेमनारायण चतुर्वेदी उम्र 44 साल निवासी सिंधिया कॉलोनी बदरवास की शाम करीब 5:30 बजे इलाज के दौरान मौत हो गई। 

बताया गया है कि दोनों ही आपस में साडू भाई हैं। जबकि हादसे में शांतनु चतुर्वेदी पुत्र आनंद चतुर्वेदी उम्र 10 साल व विष्णु शर्मा सहित एक अन्य व्यक्ति घायल है। जिसमें शांतनु की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया गया है कि बृजेश व आनंद की ससुराल रन्नौद में है और दोनों ही अपने साले की सगाई के सिलसिले में मथुरा गए थे। 

वापस लौटते समय मोहना के नजदीक ट्रक ने टक्कर मार दी। मामले में पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं मौत की सूचना पर बदरवास नगर और पिछोर में शोक की लहर दौड़ गई है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!