कटने जा रही 23 भैंसों से भरे ट्रक को पुलिस ने दबौचा

0
शिवपुरी। जिले में पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार हिंगणकर ने आते ही तावड़तोड़ कार्यवाहीयों को अंजाम दिया जा रहा है। इसी कार्यवाही के चलते आज पुलिस थाना गोपालपुर ने एक कट्टू वाहन से भरें ट्रक को पकड़ा है। जानकारी के अनुसार आज सुबह लगभग 4 बजे पुलिस अधीक्षक राजेश हिंगणकर को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक ट्रक में भैंसों को भरकर कुछ लोग काटने के लिए आगरा ले जाया जा रहा है। जिस पर से पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना प्रभारी गोपालपुर अरूण सिंह को रोड़ पर चैकिंग लगाने के निर्देश दिए। 

थाना प्रभारी गोपालपुर द्वारा मय फोर्स के रोड पर चैकिंग शुरू की गई जिसमें ग्राम सिलपुरा,थाना गोपालपुर रोड पर एक ट्रक क्रमांक एमपी 07 जीए 4951 को रोक कर चैक किया गया तो उसमें 23 नग भैंसें ठूस-ठूस कर भरी थी, जिसमें शाहिद खां पुत्र अब्दुल रज्जाक खां,जाकिर पुत्र लियाकत खां निवासी ग्राम झिरी थाना पोहरी को गिरफ्तार कर पशु क्रूरता अधि. के अन्तर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। 

यहां बता दे बीते दिनों पुलिस अधीक्षक ने मीडिया को बताया था कि कट्टू वाहन जिले में जैसे ही पकड़े जाएगें उनपर राजसात की कार्यवाही की जाएगी। अब देखना यह है कि इन आरोपीयों पर राजसात की कार्यवाही होगी या फिर यह भी जमानत पर छूट जाएगें। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!