बडी खबर: 2 बच्चो सहित मां की भी लाश फांसी पर लटकती मिली

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। सभाषपुरा थाना क्षेत्र के फोरलेन हाईवे के निकट स्थित मुडखेड़ा गांव की आदिवासी बस्ती में रहने वाली मीरा उम्र 24 साल की लाश और उसके 2 बच्चो की लाश पास के ही जंगल में एक पेड पर झूलती मिली है। बताया जा रहा है कि मृतक मीरा ने अपनी ही साड़ी से पहले अपने डेढ साल का बेटा छोटू और 3 साल की बेटी पूनम का गला घोटा और फांसी पर लटका दिया फिर स्वंय फांसी के फंदे पर झूल गई। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है, लेकिन प्राथमिक पड़ताल में सामने आया कि मृतिका मीरा के पति चतरसिंह के किसी महिला से अवैध संबंध थे, जिसको लेकर बीती रात दोनो के बीच झगड़ा हुआ था और इसके बाद अलसुबह महिला ने अपने बच्चो की हत्या के बाद आत्महत्या कर ली। 

घटना को लेकर सुभाषपुरा थाना प्रभारी यादव ने बताया कि अभी मीरा का पति चतुर सिंह फरार हे,जिसकी तलाश की जा रही है। प्रारंभिक जांच में किसी महिला से अवैध संबंध की बात सामने आई है। इस एंगल पर भी जांच कर रहे है कि की तीनो की हत्या कही पति ने तो नही की है। 

घटना के बाद सुभाषपुरा पुलिस के अलावा जिला मुख्यालय से एफएसएल प्रभारी डा.एचएस बहहादिया भी पहुंचे और उन्होने घटनास्थल का मुआयना किया। उन्होने बताया कि मृतिका ने अपनी साड़ी के पांच टूकडे किए। पहले दोनो बच्चों  का हाथ से गला घोंटा और उनकी मौत हो जाने के बाद तीन टुकड़ो से फंदे तैयार कर पेड़ से दोनो को लटका दिया, जबकि दो टुकड़ो को जोडक़र खुद के लिए फंदा तैयार किया और फांसी पर झूल गई। घटना के बाद मृतका की चचिया सास सबसे पहले मौके पर पहुंची और तीनो को फंदे से उतारा व पुलिस को सूचना दी। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!