ठेकेदार कर रहा है घटिया सीसी रोड़ का निर्माण, शासकीय टैंकरो का कर रहा है दुरूपयोग

NEWS ROOM
0
कोलारस। नगर में विकास के नाम पर लीपा पोती की जा रही है। यहां होने वाले विकास कार्यो में घटिया साम्रागी और मिलावट कर जोरो से भ्रष्टाचार किया जा रहा है। साथ ही ठेकेदार के द्वारा कराये जा रहे कार्यो में जमकर नगर परिषद के वाहनो और टेंकरो का भी दुरोपयोग किया जा रहा है। कोलारस पब्लिक स्कूल से एप्रोच रोड लिंक मार्ग करीब 67.84 लाख की लागत से सीसी रोड निर्माण से जोड़ा जा रहा है। 

इस मार्ग का भूमिपूजन नगर परिषद अध्यक्ष रविन्द्र शिवहरे ने किया था लेकिन ठेकेदार के द्वारा इस निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। साथ ही सीमेंट के साथ गिटटी के पावडर का इस्तेमाल किया जा रहा है। जिससे सडक़ गुणवत्ताहीन बनती जा रही है अभी तो सीसी रोड निर्माण कार्य जारी होने पर ही रोड पर दरारें आने लगी हैं। सही गुणवत्ता की जांच की जाए तो दोषियो पर कार्यवाही हो सकती है।

बताया जा रहा है की सडक़ के मूल ठेकेदार द्वारा पेटी कॉन्ट्राक्टर पर दूसरे ठेकेदार को रोड का कार्य सोंप दिया है। जिसके द्वारा इस मार्ग में घटिया कार्य कराया जा रहा है। वही नगर परिषद के जिम्मेदार अधिकारी कोलारस के विकास कार्यो की गुणवत्ता की ओर कोई ध्यान नही दे रहे है।

ठेकेदारो के कार्यो में नगर परिषद के टेंकरो दुरूपयोग -
67.84 लाख की लागत से बनने वाली सडक़ में नगर परिषद के ट्रेंक्टर और टेंकरो का दुरोपयोग किया जा रहा है। जबकी सीसी निर्माण कार्य के इस्टीमेट में पानी सहित अन्य साम्रगी की जिम्मेदारी ठेकेदार की होती है। ऐसे में नगर परिषद के टेंकरो का नगर परिषद के ट्रेंक्टर और टेंकरो का दुरोपयोग बड़े भ्रष्टाचार की और ईशारा कर रहा है। बताया जा रहा है यहां जब से कार्य से शुरू हुआ है जब से नगर परिषद के वाहनो का दुरूपयोग किया जा रहा है। जिससे जनता की गाड़ी कमाई के टैक्स और शासन के पैसो का भारी नुकसान हो रहा है। 

इनका कहना है-
मेंने अभी तक इस रोड का निरिक्षण किया है अगर ऐसा है तो में ईंजीनीयर का भेजकर दिखवा लेती हूं अगर कोई कमि पाई जाती है तो ठेकेदार को नोटिस देकर काम रोक दिया जाएगा रही बात नगर परिषद के वाहनो की तो ठेकेदार को नोटिस देकर आप मुझे फुटेज उप्लब्ध करा दें में ठैकेदार पर कार्यवाही कराउंगी।
प्रियंका सिंह -सीएमओ कोलारस 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!