शिवपुरी। शहर के सिटी कोतवाली क्षेत्र में बीते 30 जून को एक नवविवाहिता द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या के मामले में पुलिस ने महिला के पति और सास ससुर पर दहेज प्रताणना सहित आत्महत्या उत्प्रेरण का मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। उक्त मामले की जांच अनुविभागीय अधिकारी हरवंशलाल दौहरे ने की थी। जांच के बाद इस मामले में पुलिस ने दहेज प्रताणना से तंग आकर आत्महत्या करना पाया।
जानकारी के अनुसार बीते 30 जून को फतेहपुर निवासी कल्पना पत्नि रिंकू कुशवाह उर्म 21 साल ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में मृतिका के परिजनों ने आरोप लगाए थे कि कल्पना का पति रिंकू ससुर अतरसिंह कुशवाह और सास रूबी कुशवाह आए दिन दहेज के लिए प्रताणित करते। इस मामले की जांच SDOP हरबंश लाल दोहरे ने की। जिसमें पाया गया कि कल्पना ने दहेज प्रताणना से तंग आकर आत्महत्या की थी।
पुलिस ने जांच के बाद आरोपी पति रिंकू कुशवाह ससुर अतरसिंह कुशवाह और सास रूबी कुशवाह के खिलाफ धारा 498,304 बी, 34 ताहि, 3/4 दहेजप्रतिबंध अधिनियम 1961 तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया गया था।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।