ग्वालियर से युवक को मरणासन्न हालात में पोहरी में फैंक गए आरोपी

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। खबर जिले के पोहरी थाना क्षेत्र से आ रही है। जहां ग्वालियर के घाटीगांव थाना क्षेत्र के युवक को कुछ अज्ञात लोग जबरन कार में बिठाकर अपने साथ ले आए। आरोपी युवक को मरणासन्न हालात में पिपरघार तिराहे पर छोडक़र भाग गए। इस मामले की सूचना पर डायल 100 मौके पर पहुंची और युवक को लेकर चिकित्सालय पहुंची। जहां डॉक्टरों ने युवक की गंभीर हालात को देखते हुए जिला चिकित्सालय रैफर कर दिया। जिला चिकित्सालय से भी डॉक्टरों ने युवक को ग्वालियर रैफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार ब्रजेश पुत्र रघुवर धाकड़ उम्र 30 साल निवासी दौरार थाना घाटीगांव ने घायल अवस्था में बताया कि उसके पास एक अज्ञात कॉल आया कि तुझे ट्रक पर जाना है। जल्दी आ जा जिस पर वह दौरार रोड़ पर पहुंच गया। जहां उसे दो अज्ञात युवक मिले जो ब्रजेश को कार में बिठाकर अपने साथ ले गए। 

आरोपी युवक को लेकर दौरार से पोहरी थाना क्षेत्र के पिपरघार तिराहे पर लेकर आए और युवक पर धारधार हथियारों से हमला बोल दिया। इस वारदात में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी युवक का मोबाईल भी अपने साथ लेकर चले गए। इस घायल अवस्था में पड़े युवक को ग्रामीणों ने देखा तो तत्काल पुलिस को सूचित किया। जिस पर पुलिस युवक को लेकर चिकित्सालय पहुंची। जहां युवक की हालात नाजुक बताई जा रही है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!