बिजली के खंबो का पुल बनाकर गुजरने बाले मडऱका पुल पर बनेगा पुल और पक्की सडक़

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। पोहरी विधानसभा की देवरीकलॉ पंचायत अंतर्गत आने वाले मडऱका गाँव के बाशिंदों के लिए एक अच्छी खबर है। यहां के लोगों को जल्द ही गाँव से पोहरी बैराड़ आने के लिए जान जोखिम में डालकर पार्वती नदी को पार नहीं करनी पड़ेगी। वे जल्द ही बेझिझक आसानी से पार्वती नदी को पार कर सकेंगे। इसके लिए विधायक प्रहलाद भारती ने प्रधानमंत्री सडक़ योजना के तहत 80.57 लाख की लागत से पोहरी मोहना रोड़ से मडऱका तक पक्की सडक़ और पुल निर्माण की प्रशासकीय स्वीकृति दिला दी है। 

इससे मडऱका गाँव की 400 से अधिक आबादी की आवागमन की समस्या जल्द ही हल हो जाएगी गौरतलब है कि देवरीकला पंचायत का मडऱका गांव पचीपुरा तालाब बनने से बरसात के मौसम में टापू में तब्दील हो जाता है। जल संसाधन विभाग की लापरवाही के कारण लगातार चार बर्षों से मडऱका गांव के चारों तरफ बरसात में तालाब का पानी भर जाने की वजह से ग्रामीण अपनी रोजमर्रा की जरूरतों के लिए अपनी जान जोखिम में डालकर बिजली के खंभे से बने अस्थायी पुल के सहारे पार्वती नदी पार करने पर मजबूर हो रहे हैं। 

लेकिन लगातार जारी बरसात के कारण ग्रामीणों द्वारा बिजली के खंभों से बना अस्थायी पुल भी टूट गया है था मजबूरी मेंं ग्रामीण रस्सी बंधकर नदी पार कर रहे हैं। क्षेत्रीय विधायक प्रहलाद भारती के प्रयासों से जल्द ही मडऱका गाँव के निवासियों की इस समस्या का समाधान हो जाएगा। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!