बैराड। बैराड थाने क्षेत्र से खबर आ रही है कि बैराड नगर में यूको बैंक के पास बजरंग दूध डेयरी की पीछे की दीवार तोड़ कर चोर घुस गए और लगभग 10 हजार रू की चोरी की। सबसे खास बात यह है कि चोर डेयरी संचालक को एक धमकी भरा संदेश छोड गए। दुकान मालिक माखन चिडार पुत्र ओमप्रकाश चिडार का कहना है कि दुकान से लगभग दस हजार रूपये की चोरी हो गई जिनमे करीबन 8 हजार रूपये का सामान व 2 हजार रूपये नगदी है।
जिसमें से चोर द्वारा बड़ा बड़ा सामान दुकान में छोड़ दिया और जो महंगा महंगा सामान था वह सब चोरी कर लिया। इतना ही नही चोरो द्वारा एक पर्ची लिखकर दुकान के गल्ले मे छोड़ी गयी। उक्त पर्ची मे दुकानदार को धमकी देते हुए कहा कि और बेटा कैसा रहा। क्या हाल चाल है।
इसके बाद गाली भरे शब्दो का इस्तमाल किया गया। जिसको लेकर दूध डेयरी मालिक द्वारा पुलिस को सूचना दी गई । पुलिस ने जानकारी लेकर मामला दर्ज कर लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।