शिवपुरी। अभी-अभी खबर आ रही है कि शिवपुरी के देहात थाना क्षेत्र में स्थित करबला के पुल से एक वृद्वा ने कूंदकर आत्महत्या कर ली है। बताया गया है कि महिला को कैंसर का रोग था, इस कारण दुखद होकर उसने आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार जसविदंर पत्नि हरदयाल सिंह कौर उम्र 70 वर्ष निवासी बांकडे के हनुमान मंदिर के पास को चेहरे पर एक फोडा हो गया था। जिसको डॉक्टरो ने कैंसर का रोग होना बताया। बताया जा रहा है कि उक्त महिला प्रतिदिन सुबह 5 बजे उठ जाती थी। लेकिन आज नही उठी थी।
आज उक्त महिला ने अपनी खटिया पर तकिया को चादर को ढक कर आज सुबह ही घर से निकल गई। परिजनो ने देखा आज जसविंदर देर तक सो रही है कारण जानने के लिए उठाया तो महिला अपनी खटिया पर नही थी।
अनुमान लगाया जा रहा है कि आज सुबह महिला उठकर करबला पर आ गई और करबला के पुल पर कूंद गई जिससे उसका सर फट गया और उसकी मौत हो गई समाचार लिखे जाने तक देहात और फिजीकल थाने के पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।