शिवपुरी। शहर की कोतवाली पुलिस ने शहर की सुनार गली में स्थित हरियाणा ज्वैलर्स के संचालक पर अमानत में खयानत का मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने दुकानदार ने एक महिला से आभूषण बनाने के नाम पर 75 हजार रूपए ले लिए और उसको बदले में आभूषण नही दिए और शहर छोडकर भाग गया।
जानकारी के अनुसार हनुमान कॉलोनी निवासी छात्रा त्रिवेदी ने 16 मई 2018 को शहर की सुनार गली में स्थित हरियाणा ज्वैलर्स के संचालक प्रवीण सोनी को आभूषण बनवाने के लिए बतौर एडवांस 75 हजार रूपए दिए थे।
बाद में पता चला कि प्रवीण दिवालिया हो गया और शहर छोडकर भाग गया। प्रवीण ने न तो महिला के पैसे वापस किए ओर न ही आभूषण दिए। मामले की शिकायत बुधवार को महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने हरियाणा ज्वैलर्स के संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।