Big News आंचल साड़ी वालों के यहां घुसा चोर, बेटी पर हमला किया

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। अभी-अभी खबर आ रही है कि कोतवाली क्षेत्र में अग्रवाल धर्मशाला के पास किराए के मकान में रहने वाले व्यवसाई धर्मेंद्र जैन आंचल साडत्री वाले के घर में चोर ने धावा बोल दिया। इस दौरान उनकी बेटी की नींद खुल गई। चोर ने बेटी पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया और अलमारी में रखे 25 हजार रुपए लूटकर फरार हो गया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस मौके पर पहुंच गई थी परंतु उसके हाथ कोई सूत्र नहीं लगा था। 

जानकारी के अनुसार धर्मशाला के पास स्थिति डॉ एम के मेहता के मकान में धर्मेन्द्र जैन निवासी किलावली शहर में आंचल साड़ी के नाम से दुकान का संचालन करते है। बीते रोज धर्मेन्द्र जैन अपनी पत्नि के साथ घर में सो रहे थे। दूसरे कमरे में दोनों बेटीयां सो रही थी। तभी रात्रि में लगभग 3:30 बजे एक बदमाश आया और घर में तलाशी करने लगा। इसी दौरान धर्मेन्द्र की बेटी कृति जैन उम्र 22 वर्ष और प्रकृति की नींद खुल गई। चोर को घर में देखकर कृति चोर से भिड़ गई। इस दौरान चोर ने कृति पर घर में रखे चाकू से हमला बोल दिया। जिससे कृति को चोट आई। चोर ने युवती से अलमारी की चाबी लेकर उसमें रखे 25 हजार रूपए लूट कर ले गए। इस मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई है परंतु समाचार लिखे जाने तक उसके हाथ कुछ नहीं लगा था। 

इनका कहना है-
हां बड़ी धर्मशाला के पास एक बारदात हुई है। जिसमें चोरी के दौरान एक युवती की नींद खुलने पर चोर ने उस पर हमला बोल दिया है। जिससे युवती को चोट आर्ई है। पुलिस इस मामले में चोर के खिलाफ चोरी सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर रही है। 
संजय मिश्रा, नगर निरीक्षक शिवपुरी। 

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!