14 वर्षीय किशोरी का मुंह बंद कर खेत में ले जाकर रेप

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। खबर जिले के करैरा थाना क्षेत्र के ग्राम डुमघना गांव से आ रही है। जहां एक 14 वर्षीय किशोरी के साथ गांव के ही आरोपी ने 3 माह पहले रेप की वारदात को अंजाम दिया। इस मामले की शिकायत पीडि़ता ने करैरा थाने में की। जहां पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। जानकारी के अनुसार ग्राम डुमघना में निवासरत एक 14 वर्षीय बालिका अपने घर से खेत पर गई हुई थी। तभी गांव का ही आरोपी राजेन्द्र बाथम ने किशोरी का रास्ता रोक कर किशोरी को खेत में ले गया आरोपी ने खेत में ले जाकर किशोरी के साथ रेप किया। 

जब किशोरी ने विरोध किया तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दे डाली। इतना ही नहीं उसके बाद आरोपी आए दिन किशोरी को ब्लेकमेल कर उसके साथ रेप करने लगा। कल किशोरी ने उक्त पूरे घटनाक्रम की सूचना परिजनों को दी। 

जहां परिजन तत्काल किशोरी को लेकर करैरा थाने पहुंचे। जहां पुलिस ने किशोरी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धारा 376, 506,भादवि और पोस्को एक्ट 3/4 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!