आईटीआई पेपर लीक काण्ड: रद्द परीक्षा तत्काल कराने कलेक्ट्रेट पहुंचे छात्र

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। आज कलेक्टर कार्यालय शिवपुरी में आयोजित जनसुनवाई में एनएसयूआई के बैनर तले 28 को लीक हुए आईटीआई के पेपर को लेकर  कार्यकताओं ने जमकर हंगामा किया। एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि आईटीआई के पेपर में 100 की स्पीड में परीक्षा बोलने की बजाए 120 में बोली गई। जिससे छात्र निश्चित समय में अपना एक्जाम हल नहीं कर पाए।

छात्र का आरोप है कि कई सस्थांनों में तो ऐसे शिक्षकों ने परीक्षा ली जो कि बोल रहे थे। वह छात्रों की समझ में नही आ रहा था। इसके साथ ही एनएसयूआई के छात्रों ने मांग की है। कि अभी हाल ही में लीक हुए एक्जाम को तत्काल कराया जाए। 

जिस पर छात्रों ने तीन दिन में सुनवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन की धमकी दी। इस दौरान एनएसयूआई नेता सत्यम नायक के साथ लगभग एक सैकड़ा छात्र-छात्राएं उपस्थिति रहे। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!