जिला चिकित्सालय में एसी का कंप्रेशर चोरी करते नाबालिग चोर रंगें हाथों दबौचा

0
शिवपुरी। जिला अस्पताल बिल्डिंग में पोलोग्राउंड के पीछे एसपी के कम्प्रेशर चोरी करते हुए एक नाबालिग लडक़े को रंगे हाथों पकड़ा और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। सिविल सर्जन डॉ गोविंद से ने टीआई कोतवाली को पत्र लिखा है। जिसमें बताया है कि जिला अस्पताल शिवपुरी में दोपहर 2:30 बजे पोलोग्राउंड की बिल्डिंग में लगे एसी के कम्प्रेशर को चोरी कर ले जाते हुए एक युवक को सुरक्षा गार्ड ने रंगे हाथों पकड़ा। इसकी सूचना 100 नंबर और एएसपी को भी दी। पुलिस की गाड़ी मौके पर आई और युवक को चोरी किए जा रहे कम्प्रेशर सहित साथ ले गई।

एक माह पहले भी हो चुकी है चोरी
अस्पताल के इलेक्ट्रीशियन रामलाल कुशवाह ने बताया कि अस्पताल के पोस्ट नेटल वार्ड के दो एसी, मदर वार्ड के दो एसी, टीकाकरण कक्ष का एक एसी, नई बिल्डिंग का एक एसी का दीवार के बाहर का कॉपर पाइप भी अज्ञात चोर एक माह पूर्व काट ले गए। जिसकी सूचना अस्पताल चौकी पर दी। वहीं पूर्व में भी अज्ञात चोर अस्पताल की पिछली दीवार से एसी के पाइप काटने ले गया जिस पर मुकदमा दर्ज कराया था। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!