आंगन में सो रही नाबालिग किशोरी आरोपी आया और पास में लेटकर फेरने लगा हाथ

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में शिव कॉलोनी में किराए से निवासरत एक नाबालिग किशोरी के पास पडौस में ही किराए से रहने बाले आरोपी ने उस समय अश्लील हरकत कर दी जब वह अपने घर के आंगन में सो रही थी। इस मामले की शिकायत पीडि़त किशोरी ने परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचकर की। जहां पुलिस ने पीडि़ता की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार शिव कॉलोनी में निवारसत 14 वर्षीय पीडि़ता अपनी मां के साथ किराए के मकान में रहती है। बीती रात्रि पीडि़ता अपने घर में सो रही थी। तभी पडौस में ही किराए से निवासरत आरोपी नरेन्द्र गोस्वामी घर में घुस आया और किशोरी के पास में आकर लेट गया। 

आरोपी किशोरी को सोता देख उसके पेट पर हाथ फैरते हुए अश्लील हरकत करने लगा। जब किशोरी की नींद खुली तो वह चिल्लाई। किशोरी के चिल्लाने की आबाज सुनकर किशोरी की मां आ गई। जिसे देखकर आरोपी भाग गया। इस मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 354 ताहि, धारा 7/8 पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!