किसान विरोधी और व्यापारी हितैषी है भाजपा सरकार: किसान कांग्रेस

NEWS ROOM
0
नरवर। पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं लोकप्रिय सांसद श्री मंत ज्योतिरादित्य सिंधिया जी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में किसान कांग्रेस कमेटी जिला शिवपुरी द्वारा पोहरी विधानसभा क्षेत्र में निकाली जा रही भाजपा भगाओ-किसान बचाओ ‘परिवर्तन यात्रा’ तृतीय चरण में पोहरी विधानसभा के नरवर क्षेत्र के 1 दर्जन से अधिक ग्रामों में पहुँची। यात्रा के दौरान वक्ताओं ने बताया की किस तरह भाजपा सरकार व्यापारियों के हित साधने के फेर में आमजन एवं किसानों की दुर्दशा कर रही है।

किसानों की बेची हुई फ़सल का उचित दाम ही उन्हें नहीं मिल पा रहा है। भाजपा सरकार के कुशासन के प्रत्येक फ़ैसले जो जनता के लिए परेशानी बन रहे हैं  जैसे देश की बिगड़ी अर्थ व्यवस्था के लिए ज़िम्मेदार नोट बंदी, जी एस टी, पेट्रोल-डीज़ल के बड़ते दाम, सीमा पर मरते जवान, ग्रामों में आत्महत्या करते किसान,कालाधन आदि मुद्दों पर किसान एवं आमजन का ध्यान कांग्रेस के उपस्थित वरिष्ठ वक्ताओं द्वारा खींचा गया। 

आज यात्रा के दौरान मुख्य रूप से प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधी केशव सिंह तोमर, पूर्व मण्डी अध्यक्ष एन.पी. शर्मा, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुरेश राठखेड़ा, पिपलोदा बंधू, पूर्व अध्यक्ष युवक कांग्रेस पोहरी संजीव शर्मा बंटी भैया, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मतचरण शर्मा,संजय सिंह परिहार, किसान कांग्रेस क़िला उपाध्यक्ष रवि शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेसनेता कैलाश कुशवाह, प्रदेश उपाध्यक्ष किसान कांग्रेस राकेश सोनी, किसान कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष कल्लूराम कुशवाह, किसान कांग्रेस जिला महामन्त्री अजय पाल सिंह वैश, किसान कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष माधव सिंह गुर्जर, सेवादल प्रभारी अनूप सिंह चंदेल,किशन सिंह रावत, कोपरेटिव बेंक अध्यक्ष, नारायण कुशवाह, युवा नेता रूप सिंह कुशवाह, बल्लू सेन बद्री ओझा आदि कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

यात्रा पोहरी विधानसभा के नरवर क्षेत्र के एरावन, टुकी, नानकपुर, भीमपुर, गोपलिया, बरखाड़ी, उरवाह-सुल्तानपुर, सिकन्दपुर, नारायणपुर, मोहनी- ख्यावदा, पीपलखाड़ी, निजामपुर आदि एक दर्जन से अधिक ग्रामों में पहुँची।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!