शिवपुरी। पिछोर जेएमएफसी दिनेश राणा ने मंदिर में दानपेटी से रुपए चुराने और पुजारी सहित एक अन्य का मोबाइल चुराने वाले आरोपियों को एक एक साल की सजा व 1-1 हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित किया है। मामले की पैरवी सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी शैलेन्द्र शर्मा ने की।
अभियोजन के अनुसार भौंती थाना क्षेत्र के कस्बे में 24 अप्रैल 2017 को ग्राम मनपुरा के चतुर्भुज मंदिर में चोरों ने दानपेटी से 5 हजार रुपए व पुजारी विष्णु शर्मा व नवल सैन का मोबाइल चुरा लिया था। जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपितों को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय में पेश किया जहां से आरोपितों को एक-एक साल की सजा व 1-1 हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित किया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।