पोहरी थाना प्रभारी राजेन्द्र शर्मा को दी भावभीनी विदाई

NEWS ROOM
0
पोहरी। जिले के पोहरी थाने में  पदस्थ थाना प्रभारी राजेंद्र शर्मा पोहरी से बदरवास एवं आरक्षक कौसलेंद्र परिहार का पोहरी से भिंड को स्थानांतरण होने पर थाना परिसर में विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें  थाना स्टाफ, गणमान्य नागरिक, पत्रकार,एव व्यापारी भी इस  विदाई पार्टी में शामिल हुई। जिसमें थाना परिसर में सबसे पहले एसडीओपी अशोक घनघोरिया द्वारा थाना प्रभारी राजेंद्र शर्मा के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष के कार्यकाल में एक भी ऐसा मामला मेरे सामने नहीं आ पाया कि मुझे हस्तक्षेप करने की आवश्यकता महसूस हुई है राजेंद्र शर्मा ने आम लोगों को कुर्सी पर बैठा कर उनकी समस्याएं और उनकी परेशानियों को समझा तथा उन्हें आवश्यकता अनुरूप सहायता प्रदान की। 

ऐसी कोई फरियाद ही नहीं जिसकी पोहरी थाने में सुनवाई न की गई हो इस अवसर पर राजेन्द्र शर्मा एवं आरक्षक कौसलेंद्र परिहार को तमाम व्यापारी, गणमान्य नागरिक राजनेता पत्रकार बंधु एवं आम जनता के लोगों ने मुक्त कंठ से  तारीफ की शॉल श्रीफल एवं फूलमाला से राजेन्द्र शर्मा को भावभीनी विदाई दी। 

पिछले वर्ष के द्वारा राजेंद्र शर्मा जी द्वारा आम लोगों को हर तरह से सहायता की गई एवं आवश्यकता पडऩे पर मुसीबत में कंधे से कंधा मिलाकर आम जनता के साथ काम किया  इस अवसर पर एस.डी.ओ.पी अशोक घनघोरिया, थाना प्रभारी राजेन्द्र शर्मा, नवागत नगर निरीक्षक एएस गौतम, चोकी प्रभारी अंजली सिंह, आरक्षक कौसलेंद्र परिहार, रविन्द्र शर्मा, गिर्राज गुप्ता, नरेंद्र जादौन,पत्रकारों में  प्रदीप गुप्ता संतोष शर्मा, योगेंद्र जैन, रोहित शर्मा, विशाल शर्मा,अभिषेक शर्मा एव गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!