करैरा। जिले के करैरा अनुविभाग के दिनारा थाना क्षेत्र के दिनारा कस्बे में ही एक अनियंत्रित ट्रक ने रोड पार कर रहे एक युवक को रौंद दिया। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन जब तक युवक को लेकर चिकित्सालय पहुंचे। युवक की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने ट्रक को जप्त कर मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार कृष्ण कुमार पुत्र ओमकार लाल भार्गव उम्र 29 साल निवासी बामोर डामरोन किसी काम से दिनारा क्षेत्र में आया हुआ था। जब युवक विनोद गुप्ता के मिल के सामने से रोड क्रॉस कर रहा था। तभी सामने से आ रहे ट्रक क्रमांक आर जे 09 जीडी 1572 ने तेज रफ्तार में युवक में टक्कर मार दी।
इस मामले की सूचना तत्काल राहगीरों ने पुलिस थाना दिनारा में दी। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ गैैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।