शिवपुरी। जिले के सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के तहत एम्बूलेंस में शराब लाकर शिवपुरी ला रहे एम्बूलेंस के चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सुभाषपुरा थाना प्रभारी सुरेंद्रसिंह यादव ने बताया कि बीते रोज एबी रोड पर एक एम्बूलेंस खड़ी हुई थी। जब पुलिस ने उसको चैक किया तो उसमें अंग्रेजी शराब व बीयर की पेटी रखी हुई थी। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच-पड़ताल की तो पता चला कि यह एम्बूलेंश शिवपुरी के एक निजी अस्पताल में अटैच थी एवं प्रदीप धाकड़ एम्बूलेंस को चलाता था।
पुलिस पूछताछ में चालक प्रदीप ने बताया कि वह मोहना के बल्ले शिवहरे के होटल से शराब खरीदकर लाया था और शिवपुरी के एक होटल पर इसे बेचने जा रहा था।
मामले में पुलिस चालक से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में और भी लोग जुड़े हो सकते हैं।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।