SP का फिटनेस चैंलेंज कलेक्टर ने किया स्वीकार, ASP ने भी डाले फोटो

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। एस पी सुनील पांडेय द्वारा दिए गए फिटनेस चैलेंज को जिला कलेक्टर शिल्पा गुप्ता ने स्वीकार कर व्हाटस एप पर अपनी फोटो जारी कर दी है। यही नहीं उन्होंने एस पी की चैलेंज को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के एक दिन पहले स्वीकारा। और अपने अधीनस्थों को चैलेंज दिया है कि वह भी फिट रहने योग करें। 

खास बात यह है कि एस पी के योग करते फोटो और चैलेंज के बाद एडीशनल एस पी कमल मौर्य और आर आई अरविंद सिंह सिकरवार ने भी योग के फोटो वायरल किए है। जिसमें एडीशनल एस पी कमल मौर्य ने सभी एस डी ओ पी को यह चैलेंज दिया है। 



वहीं आर आई अरविंद सिंह सिकरवार ने सभी थाना प्रभारी को फिट रहने के लिए यह चैलेंज दिया है।बुधवार को कलेक्टर शिल्पा गुप्ता के योग करते फोटो वायरल होने के बाद माना जा रहा है कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर वह जिले के सभी अधिकारियों को फिट रहने का संदेश देंगी। इससे जहां प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी स्वस्थ रह सकेंगे वहीं पुलिस अधिकारी और अधीनस्थ कर्मचारी भी योग कर अपने आप को चुस्त दुरुस्त रख सकेंगे। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!