ट्रक ने पिकअप को उड़ाया, पांच घायल

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। जिले के सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के तहत एबी रोड पर एक ट्रक के चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन को चलाते हुए बोलेरो पिकअप वाहन में टक्कर मार दी जिससे उसमें बैठे चालक सहित चार सवारियां घायल हो गई। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। मनोज पुत्र बाबूलाल जाटव निवासी ग्राम करसेना थाना सुभाषपुरा ने पुलिस को शिकायत में बताया कि शुक्रवार को वह वाहन को लेकर जा रहा था। वाहन में चार सवारियां भी बैठी हुई थी। 

जैसे ही वाहन जाटव मोहल्ला के सामने नयागांव पर पहुंचा तभी पीछे से ट्रक के चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी जिससे वाहन में बैठे सभी घायल हो गए। बाद में ट्रक चालक मौके से भाग गया लेकिन उसका नंबर देख लिया जिस पर थाने में जाकर शिकायत दर्ज करवाई। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!