शिवपुरी। खबर जिले के सुरवाया थाना क्षत्र के करता बडौदी गांव से आ रही है। जहां बीते 20 मई को रात्रि में खेत में गई दो बहिनों के साथ गांव के ही दो आरोपियों ने गंदी हरकत कर दी। यह मामला धीरे-धीरे शांत हो गया। परंतु जब उक्त मामले में छोटी बहन ने परिजनों के सामने मुंह खोला तो मामला निकलकर सामने आ गया। और परिजन किशोरी को लेकर थाने पहुंचे।
जानकारी के अनुसार 14 वर्षीय किशोरी अपनी छोटी बहन के साथ शौच के लिए खेतों में गई हुई थी। तभी गढ़ी बरोद निवासी आरोपी जसवीर सरदार और साहपुर ईशागढ़ निवासी हरप्रीत उर्फ हेप्पी सरदार ने 14 वर्षीय किशोरी को दबौच लिया और उसके साथ अश्लील हरकत करने लगे। जब किशोरी ने विरोध किया तो आरोपी किशोरी को छोडक़र भाग गए। दोनों बहनें घर आ गई और इस घटनाक्रम को छुपा गई।
बीते रोज दोनों बहनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया तो छोटी बहन ने पुराने छेड़छाड़ के मामले की शिकायत परिजनों से कर दी। बस फिर क्या था परिजनों ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी किशोरी से ली, परिजन तत्काल किशेारी को लेकर सुरवाया थाने पहुंचे। जहां पुलिस ने किशोरी की रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ धारा 354 ताहि 7 8 पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।