शिवपुरी। खबर जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र से आ रही है। जहां ग्राम देवपुर निवासी एक महिला ने पति की दूसरी शादी से छुब्द होकर अपने तीनों बच्चों सहित जहरीले पदार्थ का सेबन कर लिया। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसके दो बच्चों की जिला चिकित्सालय में उपचार के दौरान मौत हो गई। एक बच्चे को गंभीर हालात में ग्वालियर रैफर कर दिया है। जहां उसकी हालात गंभीर बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार सुनीता पत्नि रामअवतार शिवहरे उम्र 35 साल निवासी ग्राम देवपुर थाना बैराड़ अपने बच्चों को लेकर शाखा फील्ड के पास बैराड़ में किराए के मकान में रहती थी। महिला का पति रामअवतार ईसागढ़ में शराब की दुकान पर काम करता था। जिसपर पति ने ईसागढ़ में किसी महिला से शादी कर ली। इसको लेकर दोनों में आए दिन विवाद हो गया।
यह विवाद इतना बढ़ गया कि महिला ने अपने तीन बच्चे सौरभ शिवहरे उम्र 7 साल, कृष्णा शिवहरे 11 और मनीष शिवहरे 14 साल के साथ मिलकर जहरीले पदार्थ का सेबन कर लिया। जिससे महिला की बैराड़ में ही मौत हो गई। जबकि इस हादसे में गंभीर सौरभ शिवहरे और कृष्णा शिवहरे की शिवपुरी में उपचार के दौरान मौत हो गई। इसमें घायल मनीष शिवहरे की गंभीर हालात को देखते हुए चिकित्सकों ने ग्वालियर रैफर कर दिया। जहां युवक की हालात गंभीर बताई जा रही है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।